घाटशिला, अप्रैल 5 -- बहरागोड़ा। बहरागोड़ा प्रखंड क्षेत्र के पाथरा पंचायत की मुखिया राधी मुर्मू के पति जीतवाहन मुर्मू के आकस्मिक निधन पर विधायक समीर महंती ने उनके आवास पहुंच कर शोक संवेदना व्यक्त की। विधायक ने शोकाकुल परिजनों से मुलाकात कर उन्हें ढांढ़स बंधाया। विधायक महंती ने दिवंगत जीतवाहन मुर्मू को श्रद्धांजलि अर्पित करते हुए कहा कि परिवार के लिए यह अपूरणीय क्षति है। इस दौरान विधायक के साथ झामुमो चाकुलिया प्रखंड अध्यक्ष शिवचरण हांसदा, विधान मांडी व पार्टी के कई लोग उपस्थित थे।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.