उन्नाव, फरवरी 21 -- बांगरमऊ। हरदोई-उन्नाव मार्ग से चक हनुमान होते हुए कलवारी महम्दाबाद गांव को जोड़ने वाले संपर्क मार्ग के चौड़ीकरण कार्य का क्षेत्रीय विधायक ने शनिवार दोपहर नारियल फोड़ कर शुभारंभ किया। कहा कि भाजपा सरकार ग्रामीण क्षेत्र में सड़कों का जाल बिछाने के लिए तत्परता से जुटी हुई है। विधायक श्रीकांत कटियार ने कहा कि करीब 11 किलोमीटर लंबे इस महत्वपूर्ण मार्ग का चौड़ीकरण कार्य लगभग 11 करोड़ रुपये की लागत से कराया जाएगा। उन्होंने कहा कि यह मार्ग क्षेत्र के कई गांवों को मुख्य मार्ग से जोड़ता है। लेकिन कम चौड़ाई होने से लोगों को आवागमन में काफी दिक्कतों का सामना करना पड़ता था। बताया कि पहले इस सड़क की चौड़ाई मात्र 3.75 मीटर थी। जिससे बड़े वाहनों के आवागमन में परेशानी होती थी और दुर्घटनाओं की आशंका बनी रहती थी। अब चौड़ीकरण के बाद इस मार्ग की चौड़ाई ...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.