विधायक ने मलेरिया प्रभावित क्षेत्रों में बांटी मच्छरदानी
घाटशिला, जुलाई 2 -- पोटका। प्रखंड में बढ़ते मलेरिया संक्रमण को देखते हुए विधायक संजीव सरदार की पहल पर टाटा स्टील फाउंडेशन ने बुधवार को हरिणा पंचायत के कांदर गांव और पीएमश्री कस्तूरबा गांधी आवासीय विद्यालय में 100 मच्छरदानियों का वितरण किया। इनमें कांदर गांव के 80 ग्रामीणों तथा विद्यालय की 20 छात्राओं को मच्छरदानियां दी गईं। इस दौरान विधायक ने कहा कि मलेरिया से बचाव के लिए घरों के आसपास वर्षा का पानी जमा न होने दें और रात में नियमित रूप से मच्छरदानी का उपयोग करें। उन्होंने शाम के समय बेगना पत्ता जलाकर मच्छरों से बचाव करने तथा साफ-सफाई बनाए रखने की भी अपील की। यह भी पढ़ें- Ghatsila News: पोटका में 1193 की जांच में मिले 133 मलेरिया संक्रमित विधायक ने कहा कि बुखार या मलेरिया के लक्षण दिखने पर तुरंत नजदीकी स्वास्थ्य केंद्र में जांच कराएं और स्...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.