मऊ, मार्च 16 -- दोहरीघाट(मऊ), हिन्दुस्तान संवाद। विधायक रामविलास चौहान ने सोमवार को मधुबन-दोहरीघाट सड़क के चौड़ीकरण एवं सुदृढ़ीकरण कार्य का वैदिक मंत्रोच्चार के बीच शिलान्यास किया। इस 20.96 किमी लंबी सड़क के निर्माण पर कुल 62 करोड़ 54 लाख 29 हजार रुपये खर्च किए जाएंगे। सड़क का चौड़ीकरण का शिलान्यास होते ही लोगों में खुशी की लहर दौड़ गई, उपस्थित लोगों ने कहा कि अब मधुबन विधानसभा की लाइफ लाइन के दिन बहुर जाएंगे। विधायक रामविलास चौहान ने कहा कि इस सड़क के निर्माण से क्षेत्र के लोगों को आवागमन में सहूलियत मिलेगी एवं विकास को नई गति मिलेगी। यह मार्ग क्षेत्रवासियों के लिए सुरक्षित और सुगम यात्रा का माध्यम बनेगा। उन्होंने कहा कि वर्ष 2022 में जनता के आशीर्वाद से उन्हें क्षेत्र की सेवा का अवसर मिला और तभी से वे क्षेत्र के सर्वांगीण विकास के लिए निरं...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.