कोडरमा, दिसम्बर 22 -- चंदवारा निज प्रतिनिधि। प्रखंड के चंदवारा पश्चिमी पंचायत के चिलोडीह में प्रस्तावित हनुमत सह शिव मंदिर निर्माण की आधारशिला बरही विधायक मनोज कुमार यादव ने रविवार को रखी। इसकी शुरुआत वैदिक मंत्रोच्चार के साथ हुई। विधायक मनोज कुमार यादव ने विधिवत पूजा-अर्चना, भूमि पूजन व फीता काटकर मंदिर निर्माण की आधारशिला रखी। इस दौरान धार्मिक उदघोष से पूरा वातावरण भक्तिमय हो गया। मौके पर विधायक ने ग्रामीणों की इस सामूहिक प्रयास की सराहना करते हुए अपना हरसंभव सहयोग का आश्वासन दिया। मौके पर विधायक प्रतिनिधि लक्ष्मण यादव, मुखिया संतोष कुमार कुशवाहा, मंडल प्रतिनिधि द्वारिका प्रसाद राणा, बिनोद राम, बीरेंद्र कुमार समेत काफी संख्या में ग्रामीण मौजूद थे
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.