महाराजगंज, मार्च 21 -- महराजगंज, हिन्दुस्तान टीम। विकास खण्ड घुघली अंतर्गत ग्राम सभा सिरसिया स्थित प्राचीन हनुमान मंदिर के सुंदरीकरण एवं जीर्णोद्धार कार्य का शिलान्यास सदर विधायक जय मंगल कन्नौजिया ने विधिवत मंत्रोच्चार एवं पूजन-अर्चन के साथ किया। पर्यटन विभाग द्वारा लगभग 43.62 लाख रुपये की लागत से इस मंदिर के विकास कार्य की आधारशिला रखी गई lइस अवसर पर विधायक जय मंगल कन्नौजिया ने कहा कि प्रदेश सरकार आस्था स्थलों के संरक्षण एवं विकास के लिए निरंतर कार्य कर रही है। उन्होंने कहा कि हनुमान मंदिर न केवल इस क्षेत्र के श्रद्धालुओं की आस्था का केंद्र है, बल्कि यह क्षेत्र की सांस्कृतिक विरासत का भी महत्वपूर्ण हिस्सा है। मंदिर के सुंदरीकरण से यहां आने वाले श्रद्धालुओं को बेहतर सुविधाएं मिलेंगी और स्थानीय स्तर पर रोजगार के अवसर भी सृजित होंगे। विधायक...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.