विधायक ने मंत्री दीपिका पांडेय से की मुलाकात
गिरडीह, अगस्त 8 -- बगोदर, प्रतिनिधि। बगोदर विधायक नागेन्द्र महतो ने शुक्रवार को रांची में ग्रामीण विकास, ग्रामीण कार्य एवं पंचायती राज मंत्री दीपिका पांडेय सिंह से शिष्टाचार मुलाकात की। इस दौरान विधायक ने बगोदर विधानसभा क्षेत्र की विभिन्न विकास योजनाओं पर विस्तार से चर्चा की। विधायक ने विधानसभा क्षेत्र की विभिन्न सड़कों एवं पुल-पुलियों के निर्माण कार्यों की स्वीकृति में हो रहे विलंब का मुद्दा प्रमुखता से उठाया। उन्होंने मंत्री से इन योजनाओं की शीघ्र स्वीकृति प्रदान करने का आग्रह किया। विधायक ने कहा कि इन योजनाओं के समय पर पूरा होने से क्षेत्र के ग्रामीणों को बेहतर आवागमन सुविधा मिलेगी और ग्रामीण क्षेत्रों के विकास को नई गति मिलेगी। विधायक ने बताया कि मंत्री ने सभी विषयों पर सकारात्मक पहल का आश्वासन दिया। उन्होंने कहा कि बगोदर क्षेत्र के व...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.