संतकबीरनगर, फरवरी 27 -- नाथनगर, हिन्दुस्तान संवाद। नाथनगर ब्लाक के ग्राम पलदहा जोत मिल्की में गुरुवार को विधायक गणेश चौहान ने भूमि पूजन कर ऑयल्स प्लांट की आधारशिला रखी। उक्त प्लांट प्रतिदिन एक सौ पांच टन माल तैयार करेगा। निर्माण कार्य अप्रैल माह से शुरू होगा जो दो वर्ष में पूरा होगा। पूरा कार्यकम धार्मिक विद्वानों के मंत्रोच्चारण के बीच हुआ। इस मौके पर कंपनी के एमडी उमाशंकर तिवारी, मोहन और ज्ञानेश्वर मौजूद रहे। विधायक गणेश चौहान ने कहा कि यह प्लांट स्थानीय अर्थव्यवस्था को सुदृढ़ करने और विकास कार्यों को गति देने की दिशा में एक प्रमुख कदम है। क्षेत्रवासियों के लिए नए रोजगार का हब बनेगा। जरूरतमन्दों को रोजी रोजगार के लिए देश-विदेश भटकना नहीं पड़ेगा। देश के पीएम और प्रदेश सीएम की सोच के अनुरूप व्यवसायिक गतिविधि शत प्रतिशत बढ़ेगी। उन्होंने कहा ...