गोपालगंज, फरवरी 16 -- बैकुंठपुर। एक संवाददाता स्थानीय विधायक मिथिलेश तिवारी ने बैकुंठपुर विधानसभा क्षेत्र में ग्रामीणों की सुरक्षा को लेकर नया गाइड बांध बनाने की मांग की है। सोमवार को उन्होंने बिहार विधानसभा के सचिव को मांग पत्र सौंपकर आवश्यक कार्रवाई करने का आग्रह किया। विधायक ने बताया कि सिधवलिया प्रखंड के अमरपुरा पंचायत अंतर्गत बंजरिया गांव से लेकर बैकुंठपुर प्रखंड के प्यारेपुर, आशा खैरा, पकहां, सीतलपुर और महारानी गांव की हजारों की आबादी नारायणी नदी के किनारे बसी हुई है। यह पूरा इलाका गंडक नदी के तटवर्ती क्षेत्र में आता है। जिससे हर साल बाढ़ का खतरा बना रहता है। कई परिवार कच्चे और पक्के मकानों में रह रहे हैं। जिनकी जान-माल पर संकट मंडराता रहता है। नए तटबंध के निर्माण से ग्रामीणों को बाढ़ से सुरक्षा मिलेगी और किसानों की फसल भी बर्बाद हो...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.