विधायक ने बिनारसी गांव में इंटरलॉकिंग सड़क का उद्घाटन किया
रुडकी, मई 29 -- भगवानपुर। विधायक ममता राकेश ने बिनारसी गांव में इंटरलॉकिंग टाइल सड़क का उदघाटन किया। कहा कहा कि क्षेत्र का विकास और बेहतर सड़क सुविधाएं उनकी प्राथमिकता हैं। उन्होंने कहा कि सड़क बनने से ग्रामीणों को आवागमन में सुविधा मिलेगी। कहा कि क्षेत्र के अधिकांश गांवों में जर्जर सड़कों को ठीक कराया जा चुका है, जबकि शेष मार्गों पर भी तेजी से कार्य चल रहा है। इस मौके पर नईम प्रधान, धर्मवीर प्रधान, तालीम बीडीसी, ताज मोहम्मद, शमशाद, अमित त्यागी, डॉ. कलीम, गुड्डा, आलीशान, शहजाद, बालेश्वर, अनिल, इसरार, सूफियाना और गुरुवचन त्यागी आदि मौजूद रहे। यह भी पढ़ें- विधायक ने बिनारसी गांव में इंटरलॉकिंग सड़क का उद्घाटन किया
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.