चंदौली, अप्रैल 26 -- चकिया, हिन्दुस्तान संवाद। नगर के कालिका धाम कॉलोनी स्थित अपने आवास पर विधायक कैलाश आचार्य ने शनिवार की दोपहर बिजली विभाग के अधिकारियों के साथ बैठक की। जहां नगर की जनता के स्मार्ट मीटर से मनमाने तरीके से आ रहे बिजली के बिल को देखते हुए विधायक ने बिजली विभाग के अधिकारियों कर्मचारियों को चेताया कि अनावश्यक जनता को परेशान किया तो उनके विरुद्ध कार्रवाई के लिए पत्राचार किया जाएगा।बैठक में नगर के व्यापारी वर्ग से जुड़े लोगों ने विधायक को अवगत कराया की स्मार्ट मीटर लगने के बाद से उनकी बिजली बिलों में बेतहाशा वृद्धि हुई है। अकाउंट से पैसे खत्म होते ही बिजली कनेक्शन अपने आप कट जा रहा है जिससे उपभोक्ताओं को भारी परेशानियों का सामना करना पड़ रहा है।जिस पर विधायक ने बिजली विभाग के एक्सईएन को गड़बड़ हुई बिजली बिलों को सुधारने और उप...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.