गढ़वा, अप्रैल 14 -- केतार, प्रतिनिधि। प्रखंड के चेचरिया गांव में सोमवार को विधायक अनंत प्रताप देव ने बाबा साहब भीम राव आंबेडकर की प्रतिमा स्थापित करने के लिए भूमि पूजन किया। कार्यक्रम में पहुंचे विधायक अनंत व ताहिर अंसारी को कार्यकर्ताओं ने माला पहनाकर उनका गर्मजोशी से स्वागत किया। साथ ही पूरे गाजे बाजे के साथ उन्हें लेकर कार्यक्रम स्थल पर आए। सभास्थल पर विधायक ने कार्यकर्ताओं की उपस्थिति में भूमि पूजन किया। उपस्थित लोगों को संबोधित करते हुए विधायक ने कहा कि बाबा साहब एक व्यक्ति नहीं विचार थे। उन्होंने समता मूलक समाज की स्थापना में अपनी महती भूमिका निभाई थी। साथ ही समाज में ऊंच नीच व गरीब अमीर के बीच खाई को पाटने का कार्य किया। यह भी पढ़ें- विधायक ने बाबा साहेब के चित्र पर किया माल्यार्पण ऐसे महापुरुष की प्रतिमा स्थापित करने के लिए भूमिपूज...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.