दरभंगा, अप्रैल 15 -- शेष नारायण झा,केवटी। प्रखंड मुख्यालय में मंगलवार को डॉ. भीमराव आंबेडकर की जयंती पर कार्यक्रम हुआ। इस दौरान विधायक डॉ. मुरारी मोहन झा ने डॉ. आंबेडकर की प्रतिमा पर माल्यार्पण कर उन्हें श्रद्धांजलि दी। विधायक डॉ. झा ने कहा कि बाबा साहेब का जीवन संघर्ष और उनके विचार समाज के लिए प्रेरणास्रोत हैं। कार्यक्रम में केवटी पूर्वी मंडल अध्यक्ष सतीश कुमार यादव, स्वप्न कुमार मिश्र, विनोदानंद झा, डॉ. विनोद कुमार सिंह, श्रवण कुमार मिश्र, संतोष कुमार साहू, लालबाबू साहनी, सतन गिरी आदि थे। यह भी पढ़ें- विधायक ने बाबा साहेब की प्रतिमा पर किया माल्यार्पण यह भी पढ़ें- सामाजिक समरसता के रूप में मनाई बाबा साहब की जयंती यह भी पढ़ें- सामाजिक न्याय की प्रेरणा देता है बाबा साहब का संघर्ष

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसे...