आदित्यपुर, फरवरी 12 -- चांडिल, संवाददाता। रांची से जमशेदपुर लौटने के क्रम में विधायक सविता महतो एवं घाटशिला विधायक सोमेश सोरेन ने चांडिल प्रखंड के चिलगू स्थित बाबा तिलका मांझी की प्रतिमा पर माल्यार्पण कर श्रद्धासुमन अर्पित किया। इस अवसर पर विधायक सविता महतो ने कहा कि बाबा तिलका मांझी के आदर्शों और विचारों से प्रेरणा लेकर हमें समाज और राष्ट्र के उत्थान के लिए कार्य करना चाहिए। इस मौके पर मुख्यमंत्री की बुआ सुखी टुडू, जिला अध्यक्ष डॉ. शुभेंदु महतो, झामुमो केंद्रीय सदस्य ओम प्रकाश लायेक, काबलू महतो, स्नेहा महतो, संजय महतो, दिलीप किस्कू, शिव शंकर लायेक, राहुल वर्मा, करण हांसदा समेत अन्य कार्यकर्ता एवं स्थानीय लोग उपस्थित थे।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.