कटिहार, फरवरी 28 -- बारसोई। निज प्रतिनिधि उपमुख्यमंत्री विजय सिन्हा से बलरामपुर की विधायक संगीता देवी ने शिष्टाचार मुलाकात कर 65 बलरामपुर विधानसभा क्षेत्र के दोनों प्रखंडों को भ्रष्टाचार मुक्त बनाने तथा क्षेत्र की विभिन्न समस्याओं से अवगत कराई और कर्मचारियों मांगों को लेकर भी विस्तृत में चर्चा हुई। साथ ही क्षेत्र के प्रसिद्ध आस्था स्थल बाबा गोरखपुर धाम (मिनी बाबा धाम) को राजकीय मेला का दर्जा दिलाने की मांग भी रखी, ताकि क्षेत्र के धार्मिक, सामाजिक एवं आर्थिक विकास को बढ़ावा मिल सके। इस संबंध में विधायक संगीता देवी ने कहा कि उपमुख्यमंत्री विजय सिन्हा से शिष्टाचार मुलाकात कि गई तथा बलरामपुर विधानसभा क्षेत्र की समस्याओं से अवगत कराई गई तथा मांग पत्र सौंप गई। बलरामपुर विधानसभा के दोनों प्रखंडों को भ्रष्टाचार मुक्त करने की मांग की। क्षेत्र की व...