हरदोई, मार्च 10 -- पाली, संवाददाता। विकासखंड भरखनी के ब्लॉक सभागार में मंगलवार को हमारा आंगन हमारे बच्चे उत्सव कार्यक्रम का आयोजन किया गया। कार्यक्रम का शुभारंभ मुख्य अतिथि धीरेंद्र प्रताप सिंह सेनानी अध्यक्ष उत्तर प्रदेश ब्लॉक प्रमुख संघ ने किया। खंड विकास अधिकारी अशोक कुमार द्विवेदी द्वारा मुख्य अतिथि का स्वागत किया गया । कार्यक्रम की अध्यक्षता डॉ. सुनील कुमार सिंह खंड शिक्षा अधिकारी भरखनी द्वारा की गई। कार्यक्रम के दौरान विभिन्न विद्यालयों के बच्चों ने नुक्कड़ नाटक एवं सांस्कृतिक कार्यक्रमों की आकर्षक प्रस्तुतियाँ देकर उपस्थित अतिथियों और दर्शकों का मन मोह लिया। बच्चों की प्रस्तुतियों में शिक्षा, सामाजिक जागरूकता एवं नैतिक मूल्यों से जुड़े संदेश भी देखने को मिले। इस अवसर पर विकासखंड के प्रत्येक न्याय पंचायत से आए प्रतिभाशाली बच्चों, शि...