गंगापार, मार्च 2 -- थरवई थाना क्षेत्र के जयंतीपुर में रविवार को हुई सड़क दुर्घटना में वजीरपुर गांव निवासी भाजपा नेता विनय तिवारी के साले रजत त्रिपाठी पुत्र स्वर्गीय रामाशंकर त्रिपाठी गांव तिवारीपुर, सहसों और उनकी भतीजी राशि त्रिपाठी पुत्री शशिकांत त्रिपाठी निवासी ग्राम वजीरपुर की मौत हो गई है। घटना की जानकारी मिलने के बाद सोमवार को प्रयागराज स्थित पोस्ट मार्टम हाउस पहुंचकर फूलपुर विधायक दीपक पटेल ने पीड़ित परिवार से मिलकर उन्हें ढांढस बंधाते हुए हर संभव मदद का भरोसा दिया। विधायक ने दोनो मृत आत्माओं की शांति के लिए ईश्वर से प्रार्थना भी किया।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...