विधायक ने फीता काटकर किया कार्यालय का उदघाटन
सिमडेगा, मई 13 -- बानो, प्रतिनिधि। तोरपा विधायक सुदीप गुड़िया ने बुधवार को प्रखंड कार्यालय परिसर में विधायक प्रतिनिधि कार्यालय कक्ष का फीता काट कर उद्घाटन किया। मौके पर विधायक प्रतिनिधि जगदीश बागे, विधुत विभाग प्रतिनिधि तनवीर हुसैन, प्रखंड प्रमुख सुधीर डांग, अनिल लुगुन आदि उपस्थित थे। मौके पर विधायक ने कहा कि ग्रामीणों की समस्याओं के समाधान में सहूलियत होगी तथा जनता सीधे अपनी बात रख सकेगी। उन्होंने कहा कि यह कार्यालय आम जनता एवं जनप्रतिनिधि के बीच एक सशक्त संवाद सेतु के रूप में कार्य करेगा। यहां क्षेत्रवासियों की समस्याओं, सुझावों एवं जनहित से जुड़े मुद्दों को प्राथमिकता के आधार पर सुनकर उनके त्वरित समाधान हेतु संबंधित विभागों तक पहुंचाने का कार्य किया जाएगा। मौके पर काफी संख्या में पार्टी कायकर्ता सहित कई लोग उपस्थित थे।
हिंदी हिन्दुस्त...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.