घाटशिला, जून 29 -- बहरागोड़ा।बहरागोड़ा प्रखंड में सोमवार को विधायक समीर महंती के नेतृत्व में शिक्षा, सड़क और बिजली से जुड़ी कई विकास योजनाओं का भूमि पूजन एवं शिलान्यास किया गया। झारखंड शिक्षा परियोजना के तहत पीएम श्री प्लस-2 उच्च विद्यालय, खंडामौदा में विद्यार्थियों की सुविधा के लिए 10 अतिरिक्त वर्ग कक्षों के निर्माण का विधिवत शिलान्यास किया गया। वहीं विधायक निधि से जयपुरा गांव में दो पीसीसी सड़कों का शिलान्यास हुआ। इसके अलावा फॉरेस्ट गेस्ट हाउस के समीप बिजली विभाग की महा-विद्युतीकरण योजना का भूमि पूजन किया गया, जिससे ग्रामीण, शहरी और कृषि क्षेत्रों में बेहतर बिजली आपूर्ति सुनिश्चित होगी। कार्यक्रम में पूर्व स्वास्थ्य मंत्री डॉ. दिनेश षाड़ंगी, प्रखंड अध्यक्ष असित मिश्रा, सांसद प्रतिनिधि गौरव पुष्टि, लंबोदर कुंअर, ज्योत्स्ना मयी बेरा, मुखि...