बोकारो, मार्च 20 -- चंदनकियारी, प्रतिनिधि। चंदनकियारी के विधायक उमाकांत रजक विधानसभा में चंदनकियारी पॉलिटेक्निक कॉलेज के स्थापना की मांग रखा। विभागीय मंत्री सुदीप्त कुमार सोनू ने आश्वासन दिया कि विभागीय पदाधिकारी की टीम क्षेत्र परिभ्रमण कर जांच रिपोर्ट सौंपेगी तत्पश्चात सरकार निर्णय लेगी। इसके पूर्व विधायक उमाकांत रजक ने सदन में बताया कि चंदनकियारी ग्रामीण क्षेत्र हैं। यहां खेतिहर मजदूर किसान के साथ-साथ गरीब गुरबा लोग निवास करते हैं। क्षेत्र के युवाओं को तकनीकी शिक्षा प्राप्त करने के लिए चंदनक्यारी में पॉलिटेक्निक कॉलेज की स्थापना किया जाना अत्यंत जरूरी है।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.