किशनगंज, मार्च 1 -- दिघलबैंक। एक संवाददाता ठाकुरगंज विधायक गोपाल अग्रवाल ने रविवार को दिघलबैंक प्रखंड के लोहागाड़ा गांव का दौरा कर हाल में हुई एक किशोरी की फांसी लगाकर आत्महत्या की घटना पर गहरी चिंता जताई। उन्होंने पीड़ित परिवार से मिलकर न्याय दिलाने और मामले की उच्च स्तरीय जांच कराने का आश्वासन दिया। विधायक ने ग्रामीणों से घटना की जानकारी लेते हुए आरोप लगाया कि कुछ असामाजिक तत्व लड़कियों को बहला-फुसलाकर प्रेम जाल में फंसाते हैं, फिर ब्लैकमेल कर उनका शोषण करते हैं। उन्होंने कहा कि घटना की रात आरोपी युवक को ग्रामीणों ने पकड़ा था और उसके मोबाइल में आपत्तिजनक फोटो व वीडियो मिले थे। पुलिस के मौके पर पहुंचने के बावजूद उचित कार्रवाई नहीं हुई, जिसके बाद वीडियो वायरल होने से आहत किशोरी ने आत्महत्या कर ली। उन्होंने स्थानीय पुलिस की कार्यशैली पर सवाल उ...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.