गंगापार, मई 19 -- सहसों, हिन्दुस्तान संवाद। गत मंगलवार को आई आंधी में कई लोगों ने अपनी जान गवां दिया। दैवीय आपदा से पीड़ित परिजनों के घर मंगलवार को फूलपुर विधायक दीपक पटेल पहुंचकर पीड़ित परिवारों को ढांढस बंधाया।ग्राम सभा कौडरू पहुंचकर दुर्विजय कुमार पटेल के मृतक पुत्र आरूष पटेल और बगई बदनामा ग्राम सभा में अरविंद प्रताप के मृतक पुत्र विनय प्रताप उर्फ प्रियांशु  के निधन पर शोक व्यक्त किया। विधायक के साथ नामित पार्षद अरुण कुमार मिश्रा पिंटू नेता, प्रधान आदित्य सिंह, बीडी सिंह, उमेश तिवारी, भूपेन्द्र पांडेय आदि मौजूद रहे।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...