विधायक ने पीड़ित परिवार को ढांढस बंधाया
गंगापार, मई 11 -- होलागढ़ थाना क्षेत्र के मलाकनारा मजरे नेवड़िया गांव में रहकर पढ़ाई कर रहे युवक हिमांशु सरोज की गोली मारकर हत्या किए जाने की सूचना पर भाजपा जिलाध्यक्ष गंगापार निर्मला पासवान तथा फाफामऊ विधायक गुरु प्रसाद मौर्य अपने समर्थकों के साथ मृतक के घर पहुंचे और परिजनों को ढांढस बंधाते हुए हर संभव मदद का भरोसा दिया। जिलाध्यक्ष निर्मला पासवान ने पुलिस उपायुक्त गंगानगर कुलदीप सिंह गुनावत, सहायक पुलिस आयुक्त सोरांव श्यामजीत प्रमिला सिंह तथा प्रभारी निरीक्षक होलागढ़ से फोन पर वार्ता कर आरोपियों की जल्द गिरफ्तारी की मांग की। यह भी पढ़ें- आईटीआई छात्र की दिनदहाड़े गोली मारकर हत्या
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.