एटा, अप्रैल 9 -- गुरुवार को जवाहरपुर थर्मल पावर प्लांट में सदर विधायक विपिन वर्मा डेविड ने जीएम प्रेम धवन समेत अन्य संबंधित अधिकारियों के साथ बैठक का आयोजन किया। इसमें उन्होंने प्लांट के दर्द गिर्द होने वाले जलभराव के कारण प्रभावित होने वाली फसलों एवं कर्मचारियों की वेतन भुगतान संबंधी समस्याओं को जल्द खत्म करने के निर्देश दिए। बैठक के दौरान सदर विधायक ने गांव बबरौती, नसीरपुर, लभेंटा, निगोह हसनपुर, कुदनपुर आदि गांव मे बारिश के समय में होने वाले जलभराव से खेती मे होने वाले नुकसान को लेकर चर्चा की। उन्होंने कहा कि पावर प्लांट के इर्द गिर्द नाला निर्माण के बाद खेतों में होने वाली जलभराव की समस्या से क्षेत्रीय किसानों को निजात मिल सकती है। उन्होंने प्लांट के जीएम को जल्द ही नाला निर्माण के लिए बजट मंजूरी कराने की बात कही। इसके साथ ही प्लांट मे...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.