विधायक ने पारा गरीबशाह में ग्राम चौपाल में सुनी समस्याएं
अयोध्या, जून 21 -- तारुन। क्षेत्र की ग्राम पंचायत पारा गरीबशाह में शनिवार शाम आयोजित ग्राम चौपाल में स्थानीय लोगों ने बिजली, पशु चिकित्सा और अन्य जनसमस्याओं को प्रमुखता से उठाया। विधायक अभय सिंह ने ग्रामीणों की शिकायतें सुनकर संबंधित अधिकारियों को समस्याओं के त्वरित निस्तारण के निर्देश दिए। ग्रामीणों ने क्षेत्र में लगातार हो रही बिजली कटौती तथा जर्जर विद्युत व्यवस्था की शिकायत करते हुए बताया कि आए दिन आपूर्ति बाधित रहती है। जिससे किसानों और आम उपभोक्ताओं को भारी परेशानी का सामना करना पड़ रहा है। विधायक ने विद्युत विभाग के अवर अभियंता रंजीत कुमार को बिजली आपूर्ति व्यवस्था में तत्काल सुधार करने और शिकायतों का समयबद्ध समाधान सुनिश्चित करने के सख्त निर्देश दिए। चौपाल में पशुपालकों ने पशुओं के टीकाकरण और चिकित्सा सुविधाओं की समस्या भी उठाई। इस...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.