बांका, जनवरी 11 -- बेलहर(बांका), निज प्रतिनिधि। स्थानीय विधायक मनोज यादव ने रविवार को प्रखंड क्षेत्र में 18 करोड़ 3 लाख की लागत से बनने वाले पांच सड़क योजनाओं का शिलान्यास किया। विधायक ने मधुकरपुर से कुमरैल, बेलहर बांका मुख्य मार्ग से बलिया, संदीपी पथ से बदला, सरदारा से धोवटिया और बेलहर झूनका मार्ग से घुठीया पूर्वी पंडित टोला तक बनने वाले सड़कों का शिलान्यास किया। इस अवसर पर विधायक मनोज यादव ने कहा की जिस तरह से क्षेत्र की जनता ने उन पर भरोसा जताकर को दोबारा सदन भेजने का काम किया है उस भरोसा को कभी टूटने नहीं देंगे और गांव गांव में विकास किया जाएगा। क्षेत्र का एक भी गांव सरकार की विकास योजनाओं से वंचित नहीं रहेगा। सड़क शिलान्यास के अवसर पर जेई राजाराम पासवान, जद यू प्रखंड अध्यक्ष सूरज हंसदा, मुखिया रामानंद पंडित, भाजपा मंडल अध्यक्ष मनोरंज...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.