आदित्यपुर, मार्च 3 -- चांडिल, संवाददाता। विधायक सविता महतो ने कुकड़ू प्रखंड क्षेत्र में विधायक योजना के तहत करीब 30 लाख की लागत से निर्मित पांच पीसीसी सड़कों का सोमवार को उद्घाटन किया। विधायक महतो ने कहा कि सड़कों के बन जाने से आमलोगों को आवागमन में सुविधा होगी और गांवों का विकास होगा। मौक़े पर झामुमो केंद्रीय समिति सदस्य काबलू महतो, कित्तीवास महतो, हरे कृष्ण महतो, युधिष्ठिर मांझी, नव किशोर हांसदा, चैतन्य महतो, धीरज महतो, अरुण महतो आदि मौजूद थे।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...