मिर्जापुर, अप्रैल 17 -- चुनार। शिव मंदिर के पास सामुदायिक भवन, परेड ग्राउंड के समीप 25 लाख रुपये की लागत से प्रस्तावित पत्रकार संघ भवन निर्माण के लिए शुक्रवार को चुनार विधायक अनुराग सिंह ने विधि विधान से भूमि पूजन कराया। साथ ही तहसील परिसर में अधिवक्ताओं को बेहतर कार्य वातावरण उपलब्ध कराने के उद्देश्य से तैयार नए भवन का उद्घाटन भी किया गया। इस अवसर पर उन्होंने कहा कि लगभग 25 लाख रुपये की लागत से निर्मित इस भवन के चालू होने से अधिवक्ताओं को बैठने और कार्य संचालन में बेहतर सुविधा मिलेगी। कार्यक्रम में नव युवक अधिवक्ता समिति के अध्यक्ष शिवशंकर सिंह पटेल, महामंत्री रामविलास सिंह, भूपेंद्र नारायण दुबे,गजेंद्र नारायण सिंह, दिनेश सिंह पटेल सहित बड़ी संख्या में अधिवक्ता, जनप्रतिनिधि और स्थानीय नागरिक उपस्थित रहे। यह भी पढ़ें- सम्राट चौधरी के सीएम...