नैनीताल, जून 23 -- भवाली, संवाददाता। बेतालघाट क्षेत्र में सड़क और स्वास्थ्य सुविधाओं को लेकर विधायक सरिता आर्या ने मंगलवार को सचिवालय में सचिव मुख्यमंत्री शैलेष बगौली से मुलाकात की। इस दौरान उन्होंने समस्याओं के समाधान को लेकर उन्हें पत्र सौंपा।विधायक ने बेतालघाट विकासखंड में रोपा सौपाटी से कोटाधरिया तक मोटर मार्ग निर्माण की मांग प्रमुखता से रखी। इसके साथ ही एनएच-71 रामनगर-भंडारपानी-अमगढ़ी-बोहराकोट-तल्लीसेठी-बेतालघाट-रतौड़ा-भुजान-रिची-बिल्लेख मार्ग के सुधारीकरण और डामरीकरण का मुद्दा भी उठाया। कहा कि क्षेत्र की दुर्गम भौगोलिक परिस्थितियों को देखते हुए बेहतर सड़क सुविधा ग्रामीणों के साथ पर्यटन और स्थानीय अर्थव्यवस्था को बेहद जरूरी है। वहीं, बेतालघाट अस्पताल में अल्ट्रासाउंड मशीन लगाने के संबंध में भी सकारात्मक वार्ता हुई। सचिव सीएम ने लोनिव...