मिर्जापुर, मार्च 19 -- चुनार, हिन्दुस्तान संवाद। तहसील सभागार में गुरुवार को विधायक अनुराग सिंह ने नाविकों में राजस्व एवं आपदा विभाग से उपलब्ध कराये गए लाइफ जैकेट का वितरण किया। उन्होंने कहा कि आपदा के दौरान एनडीआरएफ टीम संसाधन से युक्त होने के बाद भी कभी-कभी जो काम नहीं कर पाती है वह काम संसाधन विहीन स्थानीय गोताखोर करते हैं। गोताखोरों को संसाधन मुहैया करा दिया जाएं तो तमाम घटनाओं को रोकने में कारगर साबित होगें। इस दौरान शहरी एवं ग्रामीण क्षेत्र के नौ घाटों के 188 नाविकों को लाइफ जैकेट दिया गया। नाविकों ने विधायक से बाढ़ के दौरान नाव संचालन के मजदूरी का भुगतान अब तक न होने की समस्या बताई। उन्होंने एसडीएम राजेश कुमार वर्मा से बात कि तो उन्होंने बताया कि तकनीकी कारणों से भुगतान नहीं हो पाया है। इस दौरान विधायक प्रतिनिधि आलोक सिंह, तहसीलदार...