मिर्जापुर, जून 2 -- अहरौरा। नई बाजार वार्ड में चल रहे नाला निर्माण कार्य में अनियमितता की शिकायत पर सोमवार शाम क्षेत्रीय विधायक रमाशंकर सिंह पटेल मौके पर पहुंचे और निर्माण कार्य का स्थलीय निरीक्षण किया। निरीक्षण के दौरान उन्होंने निर्माण की गुणवत्ता और कार्यप्रणाली का जायजा लिया। बताया जाता है कि नामित सभासद महेन्द्र अग्रहरि समेत अन्य सभासदों ने नाला निर्माण में अनियमितता बरते जाने की शिकायत की थी। शिकायत के बाद विधायक ने मौके पर पहुंचकर निर्माणाधीन नाले का निरीक्षण किया और स्थानीय लोगों व सभासदों से जानकारी ली। निरीक्षण के दौरान विधायक ने जिलाधिकारी से फोन पर वार्ता कर मामले से अवगत कराया और निर्माण कार्य की निष्पक्ष जांच कराने की मांग की। यह भी पढ़ें- नाला निर्माण में अनियमितता का आरोप उन्होंने कहा कि यदि जांच में किसी प्रकार की अनियमित...