मिर्जापुर, दिसम्बर 10 -- पड़री। पहाड़ी ब्लॉक के पड़री स्थित ब्रह्माकुमारी आश्रम से नशामुक्ति जनजागरूकता अभियान के तहत मंगलवार को मड़िहान विधायक रमाशंकर सिंह पटेल ने जागरूकता रथ को हरी झंडी दिखाकर रवाना किया। इसका उद्देश्य ग्रामीण क्षेत्रों में नशे के दुष्प्रभाव से लोगों को जागरूक कर उन्हें नशामुक्त जीवन के लिए प्रेरित करना है। विधायक ने कहा कि नशे की लत ने समाज के अनेक परिवारों को बरबादी की ओर धकेल दिया है। लोग नशे के कारण आर्थिक, सामाजिक और मानसिक समस्याओं से जूझ रहे हैं। इस प्रकार का अभियान लगातार चलाया जाना आवश्यक है, ताकि अधिक से अधिक लोग नशे के दुष्प्रभाव को समझकर इससे दूरी बना सकें। उन्होंने ब्रह्माकुमारी आश्रम के सदस्यों के अथक प्रयासों की सराहना की, जिनके प्रयास से यह रथयात्रा गांव-गांव पहुंच रही है। विधायक ने कहा कि रथयात्रा में ...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.