फतेहपुर, फरवरी 22 -- खखरेरू। क्षेत्र के ऐमापुर-रतनपुर मार्ग की मरम्मत का काम हाल ही में कराया गया है। लेकिन काम की गुणवत्ता पर उस समय सवाल खड़े हो गए जब क्षेत्रीय विधायक कृष्णा पासवान ने सड़क को खोद डाला। मानक विहीन काम को देखकर विधायक ने सम्बंधितों को कड़ी फटकार लगाते हुए काम को मानक के अनुसार किए जाने की सख्त हिदायत दी। लोक निर्माण विभाग द्वारा ऐमापुर से रतनपुर तक करीब 23 सौ मीटर लंबी सड़क के मरम्मत कार्य करीब 20 लाख रुपये की लागत से कराया गया था। लेकिन काम को मानक के अनुरुप न कराए जाने पर ग्रामीणों ने नाराजगी जाहिर की थी। स्थानीय लोगो का आरोप है कि मार्ग के मरम्मतीकरण के दौरान मानकों की अनदेखी करते हुए महज कोरम पूरा किया है। लोगो का कहना था कि मार्ग में पर्याप्त मोटाई की परत नहीं डाली जा रही और पुरानी जर्जर सतह का भी समतलीकरण नहीं किया गया...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.