जौनपुर, मार्च 23 -- सिंगरामऊ। बदलापुर विधानसभा क्षेत्र में विकास कार्यों को गति देते हुए विधायक रमेश चंद्र मिश्र ने सिंगरामऊ के बछुआर गांव में नवनिर्मित सड़क का उद्घाटन रविवार को किया। इस मौके पर बड़ी संख्या में ग्रामीण, स्थानीय जनप्रतिनिधि और कार्यकर्ता मौजूद रहे। विधायक ने नारियल फोड़कर उद्घाटन किया। उन्होंने बताया कि क्षेत्र के हर गांव तक बेहतर सड़क सुविधा पहुंचाना प्राथमिकता में शामिल है। नई सड़क बनने से बछुआर सहित आसपास के गांवों के लोगों को आवागमन में सुविधा मिलेगी। खासकर बरसात के समय होने वाली दिक्कतों से राहत मिलेगी। कार्यक्रम में कहा गया कि मजबूत सड़कें क्षेत्र के विकास की रीढ़ होती हैं। स्थानीय लोगों ने स्वागत करते हुए सड़क निर्माण के लिए आभार व्यक्त किया। इस मौके पर महेंद्र मिश्र, रमेश मिश्र, शेषनाथ मिश्र, राममिलन मिश्र, कल्लू ...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.