हजारीबाग, फरवरी 26 -- बरही, प्रतिनिधि। बजट सत्र के दौरान कृषि विभाग के कटौती प्रस्ताव पर बोलते हुए विधायक मनोज कुमार यादव ने सरकार की कृषि नीति पर तीखा प्रहार किया। कहा कि झारखण्ड की 70 प्रतिशत आबादी खेती किसानी पर निर्भर है। सरकार की उदासीनता के कारण राज्य के किसान बदहाल हैं । विधायक ने कहा कि विधानसभा क्षेत्र के चौपारण, बरही, पदमा, के धान अधिप्राप्ति केंद्रों की स्थिति चिंताजनक है। 15 दिसंबर से अबतक निबंधित किसानों का मात्र 5 प्रतिशत ही धान की खरीदगी की गई है। धान अधिप्राप्ति केंद्र की सुस्ती के किसानों की मजबूरी का फायदा उठाकर बिचौलिये औने-पौने दामों में किसानों से धान खरीद रहे हैं। विधायक ने कहा कि झारखण्ड का अधिकांश भाग छोटानागपुर पठार पर स्थित है। खेती पूरी तरह वर्षा पर आधारित है। उन्होंने कोनार नहर गिरिडीह, बक्शा नहर चतरा और लोटिया...