मिर्जापुर, फरवरी 3 -- मिर्जापुर। नगर विधायक रत्नाकर मिश्रा ने मंगलवार को मंडलीय अस्पताल के दूसरे तल पर बने धनवंतरि सभाकक्ष का उद्घाटन किया। पुराने सभाकक्ष को नए लुक में तैयार किया गया है। डाक्टरों और कर्मचारियों की बैठक, कार्यक्रम के अलावा प्रशिक्षण कार्य के रुप में इसका प्रयोग किया जाएगा। वहीं विधायक ने अस्पताल का निरीक्षण कर स्वास्थ्य सुविधाओं का जायजा लिया। इसके अलावा अस्पताल परिसर में साफ-सफाई, दवा वितरण, पंजीकरण व्यवस्था और चिकित्सकों की उपलब्धता की जानकारी ली। कहाकि मरीजों को सभी स्वास्थ्य सुविधाओं का लाभ मिलना चाहिए। इसमें किसी प्रकार की लापरवाही बर्दाश्त नहीं की जाएगी। दूर-दराज से आने वाले मरीजों को किसी प्रकार की असुविधा न हो। मंडलीय अस्पताल में मिर्जापुर के अलावा भदोही और सोनभद्र के मरीज भी उपचार कराने आते हैं। सभाकक्ष के नवीनीक...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.