घाटशिला, मार्च 16 -- पोटका। विधायक संजीव सरदार ने रविवार को प्रखंड के तेंतला पंचायत में दो महती योजनाओं का शिलान्यास किया। इन योजनाओं में पहला मुख्यमंत्री ग्राम सड़क योजना से स्वीकृत पावरु चौक से चारडीहा तक 1.80 किमी सड़क निर्माण तथा दूसरा आदिवासी कल्याण विभाग द्वारा स्वीकृत तेंतला रिसोर्ट के समीप धूमकुड़िया (गितीओड़ा) भवन निर्माण शामिल हैं। मौके पर पूर्व पार्षद चंद्रावती महतो व हीरामणि मुर्मू, सुनील महतो, मुखिया अमृत माझी, ग्राम प्रधान शत्रुघ्न सरदार व श्यामचरण सरदार, प्रखंड अध्यक्ष सुधीर सोरेन, चक्रधर महतो, हितेश भकत, बिरेन पात्र, नाया मेयालाल सरदार, विक्रम सोरेन, नरसिंह सरदार, देवसिंह भूमिज, लाल सरदार, दिलीप सोरेन, सुकुमार गोप सहित अन्य उपस्थित थे।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...