दुमका, मार्च 21 -- रामगढ़, प्रतिनिधि। जामा विधानसभा क्षेत्र अंतर्गत रामगढ़ प्रखंड के कोआम पंचायत के स्थित गांव बेलातरी और कुरुमटांड़ के बीच नदी पर तथा सुसनिया पंचायत के ग्राम सुसनिया एवं झूझी के बीच जोरिया में जामा विधायक दो लुईस मरांडी के करकमलो द्वारा नारियल फोड़ कर शिलान्यास किया गया। बताते चलें कि बेलातरी और कुरूमटांड के बीच स्थित नदी में उच्च स्तरीय फुल का निर्माता 2 करोड़ 30 लाख 31 हजार 536 रुपए की राशि से निर्मित होंगे। तथा सुसनिया और झुझी के बीच स्थित जोरिया में 63 लाख 23 हजार 200 रुपए की राशि से निर्मित होंगे। जामा विधायक डॉ लुईस मरांडी ने पुल शिलान्यास के क्रम में कहा यह उच्च स्तरीय पुल रामगढ़ और जामा को जोड़ेंगे तथा रामगढ़ और जामा प्रखंड के कई पंचायत जैसे पंचायत सुसनिया कोआम, ठाड़ीहाट के दर्जनों गांवों को इस मार्ग से जोड़कर आवा...