धनबाद, अप्रैल 18 -- धनबाद। विधायक राज सिन्हा ने शुक्रवार को दो तालाब योजनाओं का शिलान्यास किया। पहला शिलान्यास धनबाद प्रखंड की पेटिया पंचायत अंतर्गत जटुडीह बस्ती में तथा दूसरा पुटकी क्षेत्र में हुआ। इन परियोजनाओं का उद्देश्य क्षेत्र में जल संरक्षण को सुदृढ़ करना, भू-जल स्तर में वृद्धि करना तथा पर्यावरणीय संतुलन को मजबूत करना है। तालाब से स्थानीय लोगों को जल संकट से राहत मिलेगी, कृषि कार्यों को सहयोग मिलेगा तथा आसपास के पारिस्थितिकी तंत्र को भी मजबूती मिलेगी। मौके पर पेटिया के मुखिया आनंद गोराई, प्रखंड अध्यक्ष गौतम चौधरी, रामदेव महतो, रमेश सिंह, विकास चौधरी, संजय महतो, विनोद सिंह, राहुल सिंह, कामदेव सिंह, धरणीधर सिंह, मंटू सिंह, दिलीप सिंह आदि थे। यह भी पढ़ें- बेल्हा सिकटिहा को बाढ़ से बचाव परियोजना को भूमि पूजन
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीक...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.