काशीपुर, मई 4 -- जसपुर। विधायक ने दो गांवों में 27 लाख रूपये की रकम से विकास कार्यों का लोकार्पण कराया। सोमवार को विधायक आदेश चौहान साथियों संग ग्राम सरवरखेड़ा पहुंचे। जहां उन्होंने ग्रामीणों से दो टाइल्स रोड, चामुंडा मंदिर में टिन सेट का लोकार्पण कराया। इसके अलावा नगर पंचायत गढ़ीनेगी में रामलीला स्टेज का लिंटर एवं नाली का लोकार्पण कराया। इस दौरान ग्रामीणों ने विधायक को अपनी समस्याओं से भी अवगत कराया। यहॉ ब्लाक अध्यक्ष शैलेंद्र गहलौत, नगराध्यक्ष मो. नाजिम, नफीस अहमद, चन्द्रपाल सिंह, सर्वेश सिंह, हिमांशु, शमशाद, जाकिर आदि रहे।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.