दुमका, मार्च 22 -- रामगढ़, प्रतिनिधि। रामगढ़ प्रखंड के कोआम पंचायत के स्थित गांव बेलातरी और कुरुमटांड़ के बीच नदी पर तथा सुसनिया पंचायत के ग्राम सुसनिया एवं झूझी के बीच जोरिया में जामा विधायक डॉ लुईस मरांडी ने नारियल फोड़ कर दो उच्च स्तरीय पुल का शिलान्यास किया। बताते चलें कि बेलातरी और कुरूमटांड के बीच स्थित नदी में उच्च स्तरीय फुल का निर्माता 2 करोड़ 30 लाख 31 हजार 536 रुपए की राशि से निर्मित होंगे। जबकि सुसनिया और झुझी के बीच स्थित जोरिया में 63 लाख 23 हजार 200 रुपए की राशि से निर्मित होंगे। विधायक डॉ लुईस मरांडी ने इस मौके पर कहा कि उक्त दोनों पुल के बन जाने से रामगढ़ और जामा प्रखंड के सुसनिया कोआम, ठाड़ीहाट सहित दर्जनों गांवों की दूरी कम होगा। इससे लोगों को आवागमन में सुविधा होगी। पहले लोगों को घूम कर मुख्य मार्ग से होते हुए अपने दिन...