विधायक ने दी श्रम विभाग के योजनाओं की जानकारी
बस्ती, मई 26 -- बस्ती, निज संवाददाता। उत्तर प्रदेश भवन एवं अन्य सन्निर्माण कर्मकार कल्याण बोर्ड ने दुबौलिया ब्लॉक में शिविर लगाया। शिविर में श्रमिक पंजीयन, श्रमिक पंजीयन का नवीनीकरण एवं बोर्ड की संचालित विभिन्न योजनाओं की जानकारी दी गई। यहां पर मातृत्व, शिशु एवं बालिका मदद योजना, कन्या विवाह सहायता योजना एवं संत रविदास शिक्षा प्रोत्साहन योजना में आवेदन लिया गया। दुबौलिया ब्लॉक सभागार में श्रम विभाग के इस मेगा शिविर में मुख्य अतिथि के रूप में विधायक हर्रैया अजय सिंह उपस्थित रहे। शिविर में उपस्थित श्रमिकों को संबोधित करते हुए विधायक अजय सिंह ने कहा कि श्रम विभाग श्रमिकों के कल्याणार्थ जन्म से लेकर मृत्यु तक की बहुत सी योजनाएं संचालित कर रही है। यह भी पढ़ें- निर्माण श्रमिक पंजीयन कराकर विभिन्न कल्याणकारी योजनाओं का लाभ उठाएं उन योजनाओं का सभ...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.