चाईबासा, नवम्बर 27 -- नोवामुंडी, संवाददाता। विधायक सोनाराम सिंकू ने मानवता का परिचय देते हुए, अपनी गाड़ी रुकवाई और जख्मी युवकों को अस्पताल पहुंचाने में मदद की।घटना जेटेया थानांतर्गत दुधबिला चौक के समीप की है जब बुधवार को अज्ञात वाहन के टक्कर से बाइक चालक समेत सवार गंभीर रूप से घायल हो गया।दुर्घटना के बाद दोनों सड़क पर गिरे हुए थे।उनका बजाज डिस्कवर बाइक भी क्षतिग्रस्त हो गया था। इस दौरान विधायक सोनाराम सिंकू का काफिला शिलान्यास कार्यक्रम के जा रहा था। इसके बाद विधायक ने एम्बुलेंस के लिये संपर्क साधा और एम्बुलेंस आने के बाद अपने कार्यकर्ताओं के साथ स्वयं दोनो घायल को टाटा स्टील अस्पताल भेजवाया।घायलों में राईका निवासी कानू सिरका व बेहेरा केराई शामिल है।अस्पताल में डॉक्टर ने प्राथमिक उपचार के बाद दोनों घायल को भर्ती करा दिया है।
हिंदी हिन्दुस...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.