सिमडेगा, अप्रैल 4 -- सिमडेगा, प्रतिनिधि। ईस्टर पर्व की पूर्व संध्या पर सिमडेगा विधायक सह कांग्रेस जिला अध्यक्ष भूषण बाड़ा ने जिलेवासियों को ईस्टर की बधाई एवं शुभकामनाएं दी हैं। अपने संदेश में उन्होंने कहा कि ईस्टर का पर्व विश्वास, प्रेम और नई आशा का प्रतीक है। जो मानव जीवन को सकारात्मक दिशा प्रदान करता है। विधायक ने कहा कि प्रभु यीशु मसीह का पुनरुत्थान हमें यह सिखाता है कि सत्य और प्रेम की हमेशा विजय होती है। उन्होंने लोगों से अपील की कि वे इस पावन अवसर पर आपसी भाईचारा, सौहार्द और एकता को मजबूत करें तथा समाज में शांति और सद्भाव बनाए रखने में अपनी भूमिका निभाएं। उन्होंने कहा कि ईस्टर की पूर्व संध्या आत्मचिंतन और नई शुरुआत का अवसर है। हमें अपने जीवन में प्रेम, क्षमा और सेवा की भावना को अपनाते हुए जरूरतमंदों की मदद के लिए आगे आना चाहिए। यही ...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.