आगरा, अप्रैल 19 -- आंधी के दौरान हुए हादसे में जान गंवाने वाले सगे भाई बहन के परिजनों को दैवीय आपदा राहत कोष के तहत चार-चार लाख रुपये की आर्थिक सहायता दी गई है। अमांपुर के विधायक हरिओम वर्मा ने गांव गजौरा पहुंचकर धनराशि के चैक मृतकों के पिता अशोक कुमार को सौंपे हैं। बता दें कि गत तीन अप्रैल 2026 को गंजडुंडवारा ब्लॉक क्षेत्र के नवादा गांव के पास आंधी के दौरान पेड़ की भारी डाल टूटकर बाइक सवारों पर गिर गई थी, इसमें संजू और उसकी बहन आरती की मौत हो गई थी। प्रशासन की ओर से दैवीय आपदा राहत कोष से मदद के लिए कार्रवाई की गई। इसके बाद विधायक ने गांव पहुंचकर परिजनों को ढांढस बंधाया और आर्थिक मदद की जानकारी दी। इस दौरान प्रशासनिक अधिकारी व अन्य लोग मौजूद रहे।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.