संतकबीरनगर, जून 28 -- संतकबीरनगर, निज संवाददाता। धनघटा क्षेत्र की प्रमुख मांगों को लेकर क्षेत्रीय विधायक गणेश चन्द्र चौहान मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ से मिले। गोरखनाथ मन्दिर में पहुंचकर मांग पत्र सौपा। इसके साथ ही धनघटा विधानसभा क्षेत्र के बसवारी गांव में स्थित बाबा बैजूनाथ धाम परिसर में आगमन पर आभार प्रकट किया। विधायक ने जनसभा के दौरान ही मंच से पत्रक देने का जिक्र किया था। जिसमें क्षेत्र की कई प्रमुख मांगें शामिल रहीं।विधायक गणेश चन्द्र चौहान ने विधानसभा क्षेत्र के कालीजगदीशपुर, पौली और लोहरैया में नए थानों की स्थापना, महिला अस्पताल के साथ ही कृषि उपज मंडी के विस्तार और आधुनिकीकरण की मांग रखा है। यह भी पढ़ें- विधायक ने थाना, महिला अस्पताल सहित अन्य मांगों का पत्रक सीएम को सौपा इसके अलावा पौली, दुल्हापार, गोविन्दगंज और सुबखरी को मिलाकर न...