रांची, मार्च 22 -- खलारी, संवाददाता। चतरा जिले के टंडवा प्रखंड के पंचायत किचटो के ग्राम हफुआ में डीएमएफटी (जिला खनिज फाउंडेशन ट्रस्ट) योजना के तहत स्वीकृत तीन महत्वपूर्ण विकास योजनाओं का रविवार को विधिवत शिलान्यास समारोह पूर्वक किया गया। इस समारोह में मुख्य अतिथि के रुप में उपस्थित बड़कागांव विधानसभा क्षेत्र के विधायक रोशन लाल चौधरी ने नारियल फोड़कर और शिलापट्ट से पर्दा हटाकर पीसीसी सड़क निर्माण कार्य का शिलान्यास किया। इस अवसर पर अपने विचार व्यक्त करते हुए उन्होंने कहा कि ग्रामीण क्षेत्रों में आधारभूत सुविधाओं का विस्तार उनकी प्राथमिकता है। सड़क निर्माण से न केवल आवागमन सुगम होगा, बल्कि शिक्षा, स्वास्थ्य और रोजगार के अवसरों तक भी ग्रामीणों की पहुंच आसान बनेगी। शिलान्यास की गई योजनाओं में मनोज महतो के घर से सफिपत्रा बंधु के घर तक पीसीसी प...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.