विधायक ने तीन नई ग्रामीण सड़कों का किया भूमि पूजन
जौनपुर, मई 5 -- सिगरामऊ, हिन्दुस्तान संवाद। बदलापुर विधायक रमेश मिश्रा ने सोमवार को तीन नई ग्रामीण सड़कों के निर्माण के लिए भूमि पूजन किया। यह भूमि पूजन लालगंज के खानपुर, साढ़ापुर और केशवपुर गांवों में किया गया, जिससे स्थानीय लोगों में खासा उत्साह देखने को मिला। कार्यक्रम के दौरान विधायक ने विधानसभा क्षेत्र में कराए गए विकास कार्यों का उल्लेख करते हुए कहा कि क्षेत्र के समग्र विकास के लिए लगातार प्रयास किए जा रहे हैं। स्थानीय ग्रामीणों ने बताया कि इन सड़कों के निर्माण की मांग लंबे समय से की जा रही थी, जो अब पूरी होने जा रही है। उन्होंने इसके लिए विधायक का आभार व्यक्त किया। इस मौके पर मृगेंद्र सिंह शिवबाबा, विनोद तिवारी, अंबुज तिवारी सहित क्षेत्र के ग्रामीण उपस्थित रहे।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्र...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.