विधायक ने डिजिटल लाइब्रेरी का किया उद्घाटन
सोनभद्र, मई 9 -- घोरावल। स्थानीय नगर में राजकीय इंटर कॉलेज के पास शनिवार को विधायक डॉ. अनिल कुमार मौर्य ने डिजिटल लाइब्रेरी का उद्घाटन किया। इस दौरान विधायक ने कहा आधुनिक समय में डिजिटल लाइब्रेरी की उपयोगिता सर्वविदित है। उन्होंने कहा कि घोरावल जैसे पिछड़े इलाके में डिजिटल लाइब्रेरी की सुविधा युवाओं के लिए नए अवसर लेकर आएगा। डिजिटल लाइब्रेरी आज के समय की मांग है। लाइब्रेरी के संचालक नंदलाल उमर और शुभम गुप्ता ने बताया कि यह लाइब्रेरी विद्यार्थियों के लिए बनाया गया। यहां एक साथ 46 लोग सुविधा का लाभ ले सकते हैं। इस मौके पर पूर्व नगर पंचायत अध्यक्ष राजेश कुमार, राकेश कुमार, सुरेंद्र मौर्य, अमरनाथ पटेल, कैलाश बैसवार, राजीव कुमार, बाबूलाल शर्मा, सीमा गुप्ता, सुनील चौबे, आनंद पटेल, कृष्णकुमार किसानु इत्यादि लोग मौजूद रहे।
हिंदी हिन्दुस्तान की स...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.