कोडरमा, अगस्त 12 -- चंदवारा। बरही विधायक मनोज कुमार यादव ने विधानसभा के चल रहे सत्र के दौरान कोडरमा जिले के चंदवारा डिग्री कॉलेज में शिक्षकों व गैर-शैक्षणिक कर्मचारियों की कमी का मुद्दा प्रमुखता से उठाया। सरकार ने बताया कि कॉलेज में कला संकाय के हिंदी, अंग्रेजी, इतिहास, अर्थशास्त्र, राजनीति विज्ञान, दर्शनशास्त्र व वाणिज्य संकाय में विगत तीन वर्षों से नामांकन लिया जा रहा है। वहीं कॉलेज में शिक्षकों व शिक्षकेतर कर्मचारियों की कमी को लेकर सरकार ने जानकारी दी कि राज्य सरकार द्वारा विश्वविद्यालयों व उनके अंतर्गत आने वाले अंगीभूत महाविद्यालयों में शिक्षकों प शिक्षकेतर कर्मियों के पदों का पुनर्गठन किया गया है। रोस्टर क्लीयरेंस के बाद संबंधित पदों पर नियुक्ति की कार्रवाई की जाएगी।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वार...